|

बीकानेर में चोरों के हौसले बुलंद, घर मे सो रहा था परिवार,चोरी को दिया अंजाम,घटना सीसीटीवी में कैद

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना इलाके में चोरी की वारदात सामने आई है। रामपुरा बस्ती की गली नंबर 18 में अज्ञात चोर ने एक मकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान परिवार के लोग घर में सो रहे थे।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाश चारदीवारी पार कर मकान में दाखिल हुआ। इसके बाद उसने घर में रखी अलमारी को खंगाला और सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी परिवार की ओर से जुटाई जा रही है।
सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध


पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर
 पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने के प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध की गतिविधियों और संभावित रास्तों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।


लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता
मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button