|

बीकानेर:-कांग्रेस में बगावत, ‘सेव’ फिर चर्चा में; कांग्रेस को कांग्रेस से टक्कर

thebikanernews.com:-बीकानेर:- जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी धापू कंवर के नामांकन वापस लेने के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर बदल गई है। अब मुकाबला कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी निकिता डूडी और कांग्रेस की बागी सरिता मेघवाल के बीच रह गया है। ऐसे में जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस को कांग्रेस से ही चुनौती मिलती नजर आ रही है।
धापू कंवर के नाम वापसी के बाद भाजपा मुकाबले से बाहर हो गई है, वहीं कांग्रेस के भीतर बगावत ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। अब राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र निकिता डूडी और सरिता मेघवाल के बीच होने वाला मुकाबला है।

इस स चुनाव में ‘सेव’ चुनाव चिन्ह भी चर्चा में आ गया है। सरिता मेघवाल को सेव चुनाव चिन्ह मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। आपको बता दें कि बीकानेर नगर निगम चुनाव में वार्ड 44 से पार्षद बने शुभकरण गहलोत भी अपने चुनाव चिन्ह ‘सेव’ को लेकर चर्चा में रहे थे। ऐसे में जिला प्रमुख चुनाव में सेव चुनाव चिन्ह मिलने से एक बार फिर यह चुनाव चिन्ह राजनीतिक चर्चाओं में आ गया है।
कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी के सामने पार्टी की बागी प्रत्याशी मैदान में होने से चुनावी समीकरण और रणनीतियां नए मोड़ पर पहुंच गई हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी जीत दर्ज करता है या बागी प्रत्याशी पार्टी के समीकरणों को चुनौती देकर नया राजनीतिक संदेश देती है।
जिला प्रमुख चुनाव का मुकाबला अब कांग्रेस बनाम बागी कांग्रेस बन गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button