|

राजेश कुमार सियोता वाल्मीकि शिक्षा फाउंडेशन के बीकानेर जिला अध्यक्ष नियुक्त

thebikanernews.com:- बीकानेर:- वाल्मीकि शिक्षा फाउंडेशन ने संगठनात्मक विस्तार एवं शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से श्री राजेश कुमार सियोटा को बीकानेर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से बीकानेर जिले में फाउंडेशन की संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप बारेसा ने बताया कि राजेश कुमार सियोटा को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें विश्वास है कि वे अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए फाउंडेशन के उद्देश्यों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

फाउंडेशन के बीकानेर संभाग अध्यक्ष श्री महेंद्र जी लोठ ने बताया कि बीकानेर दौरे के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में श्री राजेश कुमार सियोता को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वे बीकानेर जिले में संगठन का विस्तार करने, आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा के महत्व को लेकर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

वाल्मीकि शिक्षा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना तथा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अवसर और सहयोग उपलब्ध कराने के प्रयास करना है।

श्री राजेश कुमार सियोता की नियुक्ति को बीकानेर जिले में फाउंडेशन के संगठनात्मक विस्तार और शैक्षणिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button