|

पीबीएम अस्पताल में मरीजों के लिए शीतल जल और शरबत की सेवा की गई

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीबीएम अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। यहाँ सेवा परमो धर्म संस्थान, बीकानेर – हैदराबाद के पदाधिकारी मोनालिसा गोविंद सोनी द्वारा, सेवा कार्य किया गया है, जिसके तहत अस्पताल परिसर में 100 से अधिक पानी के कैंपर और 20 से अधिक शरबत के कैंपर की व्यवस्था की गई थी
इस पुनीत कार्य में संस्थान के सदस्य मुनीराम जी सोनी, प्रवीण जी सोनी, द्वारा विशेष रूप से अपनी सेवाएँ दी गई । संस्थान का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले हर जरूरतमंद को इस भीषण गर्मी में राहत पहुँचाना है। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने इस सेवा कार्य की काफी सराहना की है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button