रा.बा.उ.मा.वि. खारीचारणान में गांधी एवं शास्त्री जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

बीकानेर, 2 अक्टूबर 2026। रा.बा.उ.मा.वि. खारीचारणान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती हर्ष रानी गुप्ता एवं मीनाक्षी सोनी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती हर्ष रानी गुप्ता ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। गांधीजी के सर्वधर्म समभाव तथा शास्त्रीजी के राष्ट्रप्रेम और “जय जवान, जय किसान” के संदेश को याद किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन सुनीता स्वामी ने किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण, कार्मिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।





































