|

वार्ड 73 में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी के सामने बुजुर्ग ने किया “अश्लील शब्द”, का प्रयोग!,बाहरी होने का मुद्दा या वजह कुछ और?

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर।9 सितंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जनसंपर्क के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा उन्हें कथित तौर पर अपशब्द (अश्लील गाली) कहे जाने की घटना नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार शाम चूनगरों के मोहल्ले का है।
बीच साक्षात्कार में बुजुर्ग ने किया अपशब्दों का इस्तेमाल

वीडियो में एक पत्रकार दीपक पारीक का जनसंपर्क के दौरान साक्षात्कार कर रहा था। इसी दौरान करीब 70-75 वर्षीय एक बुजुर्ग बीच में आकर दीपक पारीक को कथित तौर पर गाली देने लगते हैं। (अश्लील शब्द) कहे, अचानक हुई इस घटना के बावजूद दीपक पारीक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और संयम बनाए रखा।

बाहरी होने का मुद्दा या वजह कुछ और?

घटना के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर बुजुर्ग ने इस तरह का व्यवहार क्यों किया? क्या इसकी वजह सिर्फ यह थी कि प्रत्याशी वार्ड के निवासी नहीं हैं, या इसके पीछे कोई स्थानीय नाराजगी अथवा दूसरी वजह है?
लोकतंत्र के इस पर्व में इस तरह के शब्दों की कोई जगह नही होनी चाहिये और हम इसकी निंदा करते है,

चुनाव में प्रत्याशी को पसंद या नापसंद करना हर मतदाता का अधिकार है। लोकतंत्र में किसी उम्मीदवार के खिलाफ वोट करना भी पूरी तरह स्वीकार्य है, लेकिन सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का इस्तेमाल करना बहस का विषय जरूर बन गया है।

इस घटना ने चुनावी माहौल के साथ-साथ बीकानेर की सामाजिक और राजनीतिक भाषा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग अपने-अपने नजरिए से घटना को देख रहे हैं और अब चर्चा इस बात की है कि बुजुर्ग की नाराजगी की वास्तविक वजह क्या थी।

द बीकानेर न्यूज़ इस तरह के व्यवहार की निंदा करता है और ये सरासर गलत है और वीडियो में प्रयोग किये गए शब्दो की पुष्टि नही करता,

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button