नवरात्रि में 11 अक्टूबर से गूंजेंगे जय श्रीराम के जयकारे, रामलीला की तैयारियां तेज

बीकानेर। नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री राम कला मंदिर संस्थान की ओर से संतोषी माता मंदिर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली भव्य रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 8 बजे से किया जाएगा।संस्थान के अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि रामलीला को भव्य रूप देने के लिए मंच निर्माण, विद्युत सज्जा, ध्वनि व्यवस्था और दर्शक दीर्घा तैयार करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वहीं, सभी कलाकारों की रिहर्सल भी अंतिम चरण में पहुंच गई है।इस वर्ष रामलीला में विभिन्न पात्रों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों की शानदार और सजीव प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। संस्थान का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को मंचन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है।संस्थान ने शहरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर रामलीला का आनंद लेने की अपील की है।हेडलाइन बनाओ





































