|

कोलायत मेले में निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, 200 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

कोलायत, 24 नवंबर। कोलायत मेले के अवसर पर आज डॉ. जे. लाल होम्योपैथी क्लिनिक द्वारा निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ नवनिर्वाचित सरपंच श्री विश्वजीत सिंह जी एवं श्री भूपसिंह जी भाटी द्वारा किया गया।इस शिविर में 200 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का मुख्य उद्देश्य मेले में आने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना और जरूरतमंदों की सेवा करना रहा।इस सेवा कार्य में डॉ. झंवर लाल, डॉ. अवधेश, डॉ. शिल्पा, कनिका, अनीशा एवं अब्दुल चौहान का विशेष सहयोग रहा।आयोजकों ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button