कार की टक्कर से 13 वर्षीय बालिका घायल,पीबीएम में भर्ती


बीकानेर। भारत माला सड़क पर राजेंवाली चौराहे के पास मंगलवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से 13 वर्षीय बालिका घायल हो गई। हादसे के बाद घायल बालिका को छत्तरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।


छत्तरगढ़ एसएचओ नवनीत सिंह धारीवाल के अनुसार, केलां निवासी हसीना अपने ननिहाल हसन मौलवी के घर आई हुई थी। मंगलवार को वह खोखे से सामान लेकर राजेंवाली चौराहा पार कर रही थी। इसी दौरान घड़साना की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बालिका घायल हो गई।





































