बीकानेर के रंगा ने जीता सिल्वर मेडल, नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन


बीकानेर। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में श्री धरणीधर रंगा जी के वंशज दाऊ दयाल रंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से समाज और परिवार में खुशी की लहर है।

प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के साथ ही दाऊ दयाल रंगा का चयन फरीदाबाद में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। उनकी इस सफलता को समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।दाऊ दयाल रंगा की इस उपलब्धि पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने और स्वर्ण पदक जीतकर समाज व परिवार का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।





































