श्री विजय कोडमदेश्वर भैरव मंदिर में 25 सितंबर को होगा भव्य श्रृंगार व महाप्रसादी, पोस्टर का हुआ विमोचन






THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। श्री विजय कोडमदेश्वर भैरव मंदिर में आगामी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को भगवान भैरव का भव्य श्रृंगार एवं महाप्रसादी (बड़ा भोजन) का विशाल आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर से जुड़े कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर का विधिवत विमोचन भी किया गया।
आयोजन समिति के अनुसार, तेलीवाड़ा रोड (गेरी महाराज पान की दुकान के पास) स्थित श्री विजय कोडमदेश्वर भैरव मंदिर में इस पावन अवसर पर भगवान भैरव का विशेष पूजन-अर्चन कर मनोहारी व भव्य श्रृंगार किया जाएगा। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी (बड़ा भोजन) का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा और पोस्टर विमोचन के दौरान किशन, अशोक, श्याम सुंदर, गोपाल, रमेश, जीतू, मोतीलाल, घनश्याम, किशोर, बल्लभ पुरोहित, वर्षा और भैरू सहित अनेक गणमान्य भक्त उपस्थित रहे और आयोजन की जानकारी साझा की।
आयोजन की तैयारियों को सफल बनाने के लिए कालू महाराज, डॉ. किशन, वर्षा, सत्तू महाराज सहित अनेक कार्यकर्ता व श्रद्धालु जुटे हुए हैं। मंदिर समिति व आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान भैरव के दर्शन, भव्य श्रृंगार और महाप्रसादी का लाभ उठाने का आग्रह किया है।





































