अज्ञात वाहन की टक्कर से शीतला गेट निवासी युवक की मौत, दो गंभीर घायल पीबीएम में भर्ती

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देशनोक में केमिकल फैक्ट्री के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार बाइक पर बाबू (25), निवासी शीतला गेट, यासीन (42) और सुल्तान (33) सवार थे। तीनों बीकानेर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाबू के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में यासीन और सुल्तान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। वहीं दोनों घायलों को उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।





































