|

बीकानेर में बुजुर्ग की रहस्यमयी मौत! घर के बाहर जली हालत में मिला शव

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र की विनायक कॉलोनी में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग का जला हुआ शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनायक कॉलोनी निवासी मोतीराम (80) पुत्र चैनाराम अपने घर के बाहर खुले स्थान पर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान वे जली हुई अवस्था में मृत मिले। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मोर्चरी में रखवाया गया।प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि बुजुर्ग किन परिस्थितियों में झुलसे और उनकी मौत कैसे हुई। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।शव को अस्पताल पहुंचाने में खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा, आसूराम तथा असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड्गावत ने सहयोग किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button