|

श्राद्ध अमावस्या पर दिव्यांग बच्चों के लिए सेवा की मिसाल

बीकानेर। श्राद्ध पक्ष की अमावस्या के पावन अवसर पर जोड़बीड़ भैरवनाथ स्माइल फाउंडेशन के सदस्यों ने सेवा और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की।

मेघराज जी गहलोत के नेतृत्व में फाउंडेशन के सदस्यों ने अपने आसपास के लोगों से सहयोग एकत्रित कर दिव्यांग बच्चों की सहायता के लिए राशि जुटाई। इस पहल के तहत दिव्यांग सेवा संस्थान के बच्चों को फल, बिस्किट, टॉफी सहित 6100 रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई।फाउंडेशन के सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए संस्थान में कैमरे लगवाने के उद्देश्य से यह सहयोग राशि एकत्रित की। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण तैयार करने में अपना योगदान देना है।

इस पुनीत कार्य में अलका पारीक, रेनू अरोड़ा, प्रेमलता खनेजा, रानी पारीक, कमलेश गाड़ोदिया, संगीता अग्रवाल, भीमराज जी, सुनीता बिनावरा, विनायक एंटरप्राइजेज, चंदना गहलोत, शालिनी, सुलोचना एवं सरला जी सहित अन्य सहयोगकर्ताओं ने अपनी भागीदारी निभाई।

दिव्यांग सेवा संस्थान के संस्थापक जेठाराम जी ने स्माइल फाउंडेशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशियां लाने के साथ ही समाज में सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की भावना को मजबूत करते हैं।सेवा का सच्चा अर्थ तभी सार्थक होता है, जब हमारी छोटी-सी पहल किसी जरूरतमंद के जीवन में मुस्कान ला सके। श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर किया गया यह प्रयास समाज को सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button