|

आपसी विवाद बना जानलेवा,लक्ष्मीनाथ जी क्षेत्र में युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी

बीकानेर, 20 जुलाई। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनाथ जी घाटी के नीचे सोमवार को आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुलजार बस्ती निवासी 35 वर्षीय शाबिर की कहासुनी के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि घटना स्थल के सामने रहने वाले मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू ने विवाद के दौरान शाबिर पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक-दूसरे के परिचित थे और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों नशे के आदी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थानाधिकारी सविता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button