104 वर्षों से निरंतर जारी है किराडू परिवार की संत सेवा एवं अन्न क्षेत्र की परंपरा,कार्तिक पूर्णिमा पर कोलायत में होगा भव्य आयोजन


Thebikaner News.com:- कोलायत। कार्तिक मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर 22 नवंबर से 24 नवंबर 2026 को कोलायत स्थित बारह महादेव मंदिर में किराडू परिवार की ओर से 104 वर्षों से निरंतर संचालित संत सेवा एवं अन्न क्षेत्र का आयोजन पुनः किया जाएगा। संत दूधाधारी महाराज के वंशज पन्नालाल जी किराडू परिवार एवं डूंगरदास जी किराडू परिवार की ओर से आयोजित यह धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम 22 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेगा।


परिवार के सदस्य महेश कुमार किराडू ने बताया कि यह सेवा परंपरा पिछले 104 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। इस परंपरा के अंतर्गत कोलायत में देशभर से पधारने वाले साधु-संतों की सेवा की जाती है। उनके लिए अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था की जाती है तथा नियमित रूप से विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बारह महादेव मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे। विश्व कल्याण, जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ संत सेवा और अन्न क्षेत्र का यह आयोजन श्रद्धा एवं परंपरा के अनुरूप संपन्न होगा।
किराडू परिवार की ओर से 104 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही यह सेवा परंपरा धार्मिक आस्था, संत सम्मान, सेवा भावना और सामाजिक समर्पण का प्रतीक बनी हुई है।





































