बीकानेर:-चोरो ने फिर से हनुमान मंदिर को बनाया निशाना सोने-चांदी के छत्र, घंटे और दानपेटी चोरी


THE BIKANER NEWS:बीकानेरशहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में जूनागढ़ के पास स्थित चंचल हनुमान मंदिर में गुरुवार (19 नवंबर) को अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर दी। चोर मंदिर से सोने-चांदी के छत्र, दानपेटी और पूजा के बर्तन समेट ले गए। इस घटना से मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में रोष है।


मंदिर के पुजारी बाबू लाल सेवग ने गुरुवार को कोटगेट थाने में लिखित परिवाद दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 19 नवंबर को अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए वहां रखी दानपेटी, चांदी के दो छत्र, एक सोने का छत्र, दो बड़े पीतल के घंटे तथा पूजा से संबंधित पीतल व तांबे के बर्तन चोरी कर लिए।
पुजारी के अनुसार, इस मंदिर में पूर्व में भी चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन पुलिस द्वारा आज दिन तक उस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार हो रही चोरियों से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
परिवाद में पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाकर चोरी गया माल बरामद करने तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और स्थायी ड्यूटी लगाने की मांग की है।





































