|

बड़ी खबर:-वार्ड 2 में भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास को निर्दलीय का समर्थन

THE BIKANER NEWS:^ कानेर। नगर निगम चुनाव में मतदान से ठीक एक दिन पहले वार्ड संख्या 2, मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आए हैं। भाजपा प्रत्याशी दीपक कुमार व्यास को दो निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन मिला


इनमें से पहले निर्दलीय प्रत्याशी गिरधारी सुथार ने भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास के समर्थन दिया था
वहीं, आज निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र स्वामी ने भी भाजपा प्रत्याशी दीपक कुमार व्यास को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी। मतदान से ठीक पहले दो निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी समीकरण मजबूत होने की चर्चा है।

निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र स्वामी ने पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी दीपक कुमार व्यास को अपना समर्थन दिया है।

समर्थन देते हुए सुरेंद्र स्वामी ने कहा कि दीपक व्यास वार्ड के जुझारू और कर्मठ व्यक्तित्व हैं। वे वार्ड की हर छोटी-बड़ी समस्या को भली-भांति समझते हैं और उसके समाधान में पूरी तरह सक्षम हैं। इसी विश्वास के साथ मैं अपना तन-मन-धन से समर्थन भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास को दे रहा हूं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button