|

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 जुआरी दबोचे, ₹63 हजार नकद और 8 बाइक जब्त

बीकानेर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फॉर्महाउस में जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से 63 हजार रुपये की नकदी और 8 मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुद्रुल कच्छावा के निर्देशन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान की गई। पुलिस टीम ने करमीसर क्षेत्र स्थित एक फॉर्महाउस पर दबिश दी, जहां कुछ लोग पासों पर जुआ खेल रहे थे।

पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में किशनलाल पुत्र चोरूलाल, योगेश पंवार पुत्र श्यामसुंदर, मनोज कुमार पुत्र नंदकिशोर, मनोज पुत्र श्रवणराम, सुमित पुत्र शिवशंकर, अंकित तंवर पुत्र सुरेश तंवर, राहुल पुत्र श्यामलाल, शिवकुमार व्यास पुत्र चांदरतन व्यास, रामलाल पुत्र भंवराराम और मुकेश पुत्र जेठमल शामिल हैं।थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button