|

विधायक व्यास की प्रेरणा से पार्षद का बड़ा संकल्प,पूरे वार्ड में पहरेदार लगाने की तैयारी

बीकानेर। शहर के मुरलीधर व्यास नगर स्थित वार्ड नंबर 2 में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में पार्षद दीपक व्यास ने बड़ी पहल की है। वार्ड की 168 गलियों का सर्वे पूरा होने के बाद अब आगामी छह महीनों के भीतर पूरे वार्ड में CCTV कैमरे लगाने का संकल्प लिया गया है।

इस योजना को निजी संस्थाओं के सहयोग से धरातल पर उतारने की तैयारी है।इस पहल का उद्देश्य वार्ड के प्रत्येक नुक्कड़ और प्रमुख स्थान पर निगरानी व्यवस्था विकसित करना है, ताकि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। योजना के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही पार्कों में भी CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और नशामुक्त बनाने में मदद मिल सके।योजना के अनुसार पूरे वार्ड को डिजिटल निगरानी व्यवस्था से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के लिए निगरानी तंत्र विकसित किया जाएगा।पार्षद दीपक व्यास ने इस पहल को केवल कैमरे लगाने की योजना नहीं, बल्कि वार्ड के प्रत्येक परिवार की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताया है। उनका कहना है कि वार्ड की हर महिला, हर बच्चे, हर बुजुर्ग और हर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।इस पहल के सफल क्रियान्वयन से वार्ड नंबर 2 को सुरक्षित और व्यवस्थित क्षेत्र बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत होने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button