|

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दियातरा में एनसीसी स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर श्रमदान और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

thebikanernews.com:- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दियातरा में आज एनसीसी स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर श्रमदान किया गया और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी सेकंड ऑफिसर राजकुमार लोहार ने बताया कि प्रतिवर्ष नवंबर के चौथे रविवार को मनाए जाने वाले एनसीसी दिवस पर शाला प्रधान श्रीमती सीमा शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स के जीवन में अनुशासन और एकता का महत्व बताया और कहा कि आगे बढने के लिए अनुशासन का कोई विकल्प नहीं है।सभी कैडेट्स दृढ़ संकल्प के साथ एनसीसी के द्वारा देश सेवा में अपना योगदान दें।इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कैडेट् धनु कंवर प्रथम, कैडेट् खुशबु प्रजापत और ज्योति द्वितीय व कैडेट् आरती चारण ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में शाला के करणी दान रतनू ,गणेश बारूपाल,सुभाष भाटी, विनोद भारती,बलजीत कौर,विनोद कुमार,ज्योति गेधर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button