|

राजस्थान में संविदा सफाई कर्मचारियों की बंपर भर्ती: 183 निकायों में 24,752 पद, बीकानेर को मिले 1084 पद

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर / जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती की घोषणा की है। राज्य के 183 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिका) में संविदा के आधार पर 24,752 सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें बीकानेर नगरीय निकाय के लिए 1084 पद स्वीकृत किए गए हैं।
सरकार का दावा है कि यह प्रदेश में पहली बार है जब संविदा पर सफाई कर्मचारियों की इतने बड़े स्तर पर सीधी भर्ती की जा रही है।


भर्ती की प्रमुख बातें
प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 पद।
बीकानेर के लिए 1084 पद स्वीकृत।
भर्ती के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आवश्यक नहीं।
अभ्यर्थी के पास किसी भी नगरीय निकाय में कम से कम एक वर्ष का सफाई कार्य का अनुभव होना अनिवार्य।
अभ्यर्थी केवल एक ही नगरीय निकाय में आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान।
आवेदन प्रक्रिया
भर्ती के लिए 15 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान स्वायत्त शासन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट या SSO ID के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 निर्धारित किया गया है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार शुल्क में छूट मिलेगी।


चयन प्रक्रिया
आवेदन के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके पश्चात पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी प्रणाली से चयन कर नियुक्तियां दी जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button