|

बीकानेर में शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, लुटेरी दुल्हन सहित 6 पर केस दर्ज

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। शहर में शादी का झांसा देकर लाखों रुपए, सोने के आभूषण और मोबाइल लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने कथित लुटेरी दुल्हन सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पूगल रोड स्थित बीएसटी स्कूल के पीछे रहने वाले मूलचंद गहलोत पुत्र शंकरलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर पायल कुमारी शर्मा से शादी करवाई। शादी के बाद सोने की रखड़ी, सोने का हार, सोने की अंगूठी, 1 लाख 10 हजार रुपए नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल लेकर फरार हो गए। साथ ही 2 लाख 50 हजार रुपए भी अवैध एवं अनुचित तरीके से हड़पने का आरोप लगाया गया है।

परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पायल कुमारी पुत्री विजेश्वर शर्मा, निवासी ठाणे महाराष्ट्र, महेश कुमार कुमावत निवासी जयपुर, खुर्शीदा बेगम पत्नी पप्पू खां निवासी किशनगढ़ अजमेर, भंवर सिंह राजपूत निवासी भगवानपुरा बस्ती बीकानेर, गणेश गहलोत पुत्र पूनमचंद निवासी सुजानदेसर और मांगू सिंह निवासी बीकानेर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि गिरोह भोले-भाले कुंवारे या तलाकशुदा युवकों को शादी के नाम पर झांसे में लेता है। शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रहने के दौरान गहने, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो जाते हैं। इसके बाद धमकी देकर या अन्य तरीकों से और पैसे हड़पने की कोशिश की जाती है।

मामले की जांच एएसआई रामलाल को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित गिरोह ने इससे पहले कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button