रक्तवीर अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर, 21 रक्तवीरों ने किया रक्तदान


THE BIKANER NEWS:-रक्तवीर सेवा संस्था, बीकानेर के उपाध्यक्ष रक्तवीर अब्दुल कलाम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 21 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक रक्तवीर राजेश गोदारा ने बताया कि शिविर में अकरम खोखर, अकरम भाटी, अमीर खान, कुलदीप सिंह राजावत, सलीम सहित 21 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में सचिव रक्तवीर ओंकारनाथ सिद्ध, गोपाल राजपुरोहित, जितेन्द्र सिंह राजावत, इमरान ताहिर सिकंदर राठौर और मुस्कान भाटी ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रक्तवीर अब्दुल कलाम ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। जन्मदिन पर रक्तदान करना ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।







































