|

बीकानेर में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, बैंक खाते से 16 लाख पार

बीकानेर। शहर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठगों ने यूको बैंक के एक संयुक्त बचत खाते को निशाना बनाते हुए करीब 16 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कॉलोनी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सुदर्शन नगर निवासी मोहित गहलोत पुत्र भगवान दास गहलोत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि यूको बैंक की गंगाशहर शाखा में उनका और उनके पिता के नाम से संयुक्त बचत खाता संचालित है। इसी खाते में जमा करीब 16 लाख रुपए अज्ञात साइबर ठगों ने कथित तौर पर हैकिंग के जरिए निकाल लिए।

खाते से इतनी बड़ी रकम गायब होने का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस साइबर ठगी के इस मामले में लेन-देन और आरोपियों से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button