|

Breaking:-बीकानेर में ACB की बड़ी छापेमारी,LDC के पास मिली करोड़ो की आय से अधिक संपति देख अधिकारी दंग

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आज बीकानेर और फलोदी जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक कनिष्ठ सहायक (LDC) के काले साम्राज्य का पर्दाफाश किया है। आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में जब एसीबी की टीमों ने दबिश दी, तो वहां मिली संपत्ति देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।

कौन है आरोपी?

​आरोपी की पहचान शुभकरण परिहार (छींपा) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ग्राम पंचायत उडत (पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी) में कनिष्ठ सहायक (LDC) के पद पर तैनात है। इससे पहले वह कानासर में भी कार्यरत रहा था।

938% अधिक संपत्ति का खुलासा

​भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, गोपनीय शिकायत के सत्यापन के बाद यह पाया गया कि आरोपी ने अपनी वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक अवैध परिसंपत्तियां अर्जित की हैं। इसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

इन 05 ठिकानों पर हुई छापेमारी

​एसीबी बीकानेर रेंज के उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में आज तड़के एक साथ 5 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया:

  1. ​जयनारायण व्यास कॉलोनी, बीकानेर।
  2. ​मातेश्वरी एन्क्लेव, जयपुर रोड, बीकानेर।
  3. ​बागीनाडा छींपों का मोहल्ला, गंगाशहर।
  4. ​आरोपी का पैतृक गांव पुनरासर।
  5. ​पदस्थापन स्थल ग्राम पंचायत उडत (बाप, फलोदी)।

अब तक क्या-क्या मिला?

​सर्च ऑपरेशन में एसीबी को आरोपी की आलीशान जीवनशैली और निवेश के पुख्ता प्रमाण मिले हैं:

जमीन: आरोपी के पास करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि होने के दस्तावेज मिले हैं।

नकद: मातेश्वरी एन्क्लेव स्थित मकान से करीब 75 लाख रुपये नगद बरामद।

जेवरात: 1 किलो से अधिक सोना और लगभग 2 किलो चांदी

प्रॉपर्टी: बीकानेर शहर में 3 आलीशान मकान और पैतृक गांव पुनरासर में 1 बड़ा मकान।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button