फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकी.) सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के फार्मासिस्ट ने अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


THE BIKANEE NEWS: बीकानेर:^ –राज. फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकी.) सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के फार्मासिस्ट ने 7वें केंद्रीय वेतन आयोग एवं अन्य राज्यों में फार्मासिस्ट को देय भत्तों की तर्ज पर विभिन्न भत्ते स्वीकृत करने की उठाई मांग, जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन को माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन।


सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के अध्यक्ष गोरधन राम जाट ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट पिछले 14 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। कोविड-19 और स्वाइन फ्लू जैसी महामारियों के दौरान भी फार्मासिस्टों ने जोखिम उठाकर मरीजों को दवाइयां, ऑक्सीजन और वैक्सीन उपलब्ध कराई बावजूद इसके आज दिनांक तक राजस्थान के फार्मासिस्ट भत्तों से वंचित है।फार्मासिस्ट संवर्ग ने ₹5,125 पेशेंट केयर भत्ता एवं जोखिम भत्ता और ₹5,000 वार्षिक ड्रेस/एप्रोन भत्ता, साथ ही ₹50 प्रति रात्रि नाइट ड्यूटी भत्ता, ₹1450 मासिक मेसिंग भत्ता और ₹180 मासिक वाशिंग भत्ता स्वीकृत करने की रखी मांग।
15 सितंबर 2023 की बैठक के मिनट्स जारी होने एवं सहमति के बावजूद मामला लंबित। सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आदेश जारी करने की अपील
प्रतिनिधि मंडल में गोरधन जाट,फ़ारूक़ पंवार,सोम प्रकाश,अभिमन्यु सिंह,पारुल शर्मा,सोनाली शर्मा आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे।





































