बीकानेर शर्मसार:14 साल की नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म, अस्पताल में भी की दरिंदगी,कोटगेट थाने में मामला दर्ज

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को हवस का शिकार बनाया गया है। पड़ोस में ही रहने वाले एक वेटर ठेकेदार पर डरा-धमकाकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला?
पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, वे अपने पुत्र और नाबालिग पुत्री के साथ रहती हैं। शिववैली (Shivvalley) में रहने वाला आरोपी अशोक, जो कि पेशे से एक वेटर ठेकेदार है, उनके घर के पास ही रहता है। पीड़िता का भाई आरोपी अशोक के साथ ही काम करता है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 25 दिन पहले आरोपी अशोक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके भाई के पैर तोड़ देगा।
अस्पताल में भी नहीं छोड़ा:
दरिंदगी की हद तब पार हो गई जब कुछ दिन पहले पीड़िता बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थी। आरोप है कि इस दौरान भी आरोपी ने मौका पाकर वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण बच्ची चुप रही, लेकिन बाद में उसने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई।
पुलिस की कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटगेट पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। फिलहाल आरोपी अशोक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।





































