बीकानेर :-फूलनाथ तलाई(बावड़ी) में मिला युवक का शव ,फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 14 जून। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित फूलनाथ महादेव मंदिर परिसर में बनी तलाई(बावड़ी) में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कालूराम (36 वर्ष) पुत्र भैराराम मेघवाल निवासी रामदेव मंदिर के पीछे, करमीसर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूराम पिछले दो दिनों से लापता था। इस संबंध में परिजनों द्वारा नाल पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। रविवार सुबह फूलनाथ तलाई में शव होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की टीम को बुलाया गया।
गोताखोर दिनेश शर्मा, राजा सेवक, वरुण शर्मा, राहुल और वरुण के संयुक्त प्रयास से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।





































