|

‘इंटरनेशनल ब्लॉगर’ वार्ड पार्षद शुभकरण गहलोत ने ‘वार्ड मित्र 44’ ऑनलाइन पोर्टल किया लॉन्च, लाइब्रेरी के काम की भी हुई शुरुआत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। नगर निगम के वार्ड 44 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर पार्षद बने और सोशल मीडिया पर ‘इंटरनेशनल ब्लॉगर’ के नाम से चर्चित शुभकरण गहलोत (माली बाबा) ने चुनाव से पहले किए अपने पांच वादों में से एक को पूरा करते हुए ‘वार्ड मित्र 44’ ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है।

साथ ही अपने अपने वार्ड में लाइब्रेरी बनाने के वादे की भी शुरुआत कर दी है!


आपको बता दे इस पोर्टल के माध्यम से वार्ड 44 के निवासी अपने क्षेत्र से जुड़ी सड़क, बिजली, पानी, सफाई सहित अन्य समस्याओं की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे। पार्षद की ओर से संबंधित विभाग और अधिकारियों के स्तर पर समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई करवाने का प्रयास किया जाएगा।
खास बात यह है कि यदि किसी शिकायत का किसी कारण से समाधान नहीं हो पाता है, तो उसकी वजह भी पोर्टल के माध्यम से बताने की बात कही गई है। इससे वार्डवासियों को अपनी समस्याओं को लेकर अलग-अलग कार्यालयों और अधिकारियों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है।

नत्थूसर गेट के पास लाइब्रेरी का काम शुरू
शुभकरण गहलोत के चुनावी वादों में लाइब्रेरी निर्माण भी शामिल था। अब नत्थूसर गेट के बाहर माँ आशापुरा मंदिर के पास ‘आशा विद्या’ नाम से लाइब्रेरी बनाने का काम भी शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि लाइब्रेरी का निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहा है।
गौरतलब है कि शुभकरण गहलोत ने अपने इन्हीं वादों को पूरा करने के मुद्दे पर भाजपा को समर्थन दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। अब उनके वादों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाने के बाद वार्डवासियों की नजर उनके बाकी वादों पर है।


आपको बता दे कि शुभकरण गहलोत का चुनाव चिंह सेव था और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी वीडियो कॉल के जरिए शुभकामनाएं दी थीं। अब ‘वार्ड मित्र 44’ पोर्टल शुरू होने और लाइब्रेरी का काम चालू होने के बाद लोगों की नजर उनके चुनाव से पहले किए गए बाकी वादों पर रहेगी।
‘वार्ड मित्र 44’ के शुरू होने से वार्डवासियों को अपनी समस्याएं सीधे ऑनलाइन दर्ज कराने का एक नया माध्यम मिल गया है। अब देखना होगा कि पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया किस तरह आगे बढ़ती है और बाकी वादे कब तक धरातल पर आते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button