|

प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज का दायित्व है : नंद किशोर सोलंकीलोककला व्यवसाय नहीं साधना है : कमल रंगा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर 12 अक्टूबर, 2026श्री जुबिली नागरी भण्डार पाठक मंच की ओर से ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ लोक कलाकार, लोक संस्कृतिकर्मी मदन गोपाल व्यास ‘जैरी’ का उनके सांस्कृतिक अवदान का मान करते हुए नागरी भण्डार परिसर में सम्मान किया गया।

सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यानुरागी नंद किशोर सोलंकी ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज का दायित्व है। आज का युग डिजिटल युग है। ऐसे में व्यास जैसे कलाकार मानवीय कंठ और मानवीय स्पर्श से लोककला और लोक संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल रंगा ने कहा कि व्यास की लोककला में कबीर और रसखान दोनों का भाव मिलता है। लोककला व्यवसाय नहीं साधना है, आज जब लोककलाएं लुप्त हो रही हैं ऐसे में व्यास जैसे कलाकार हमारी सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हुए सुरक्षित रखे हुए हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बुनियाद हुसैन जहीन ने कहा कि ऐसे कलाकारों का सम्मान करना बीकानेर की साझा संस्कृति को सम्मानित करना है। व्यास को सुनना एक आध्यात्मिक अनुभव है।

सम्मान कार्यक्रम में पूर्व पार्षद नरेन्द्र सोलंकी, सुशील शर्मा, वरिष्ठ शायर जाकिर अदीब, भारत भारती, गोपाल गौतम, गिरिराज पारीक, डॉ. फारूक चौहान, नन्दू आचार्य, भाया व्यास, छगनसिंह सहित कई गणमान्यों ने मदन गोपाल व्यास को समर्पित लोक संस्कृतिकर्मी बताया।
प्रारम्भ में मदन गोपाल व्यास ‘जैरी’ को अतिथियों द्वारा माला, श्रीफल, शॉल, माँ शारदे का चित्र आदि अर्पित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गिरिराज पारीक ने किया और आभार गोपाल गौतम ने ज्ञापित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button