राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ ( एकीकृत ) बीकानेर अध्यक्ष गोरधन राम जाट की अध्यक्षता में मीटिंग हुई


THE BIKANER NEWS:-आज 23 सिप्टेम्बर 2026 को पी बी एम परिषर में राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ ( एकीकृत ) बीकानेर अध्यक्ष गोरधन राम जाट की अध्यक्षता में मीटिंग हुई !मीटिंग में फार्मासिस्ट हेतराम कासनिया ,दीपक छगाणी ,अभिमन्यु सिंह बृजेन्द्र देवरा , तेज प्रकाश बालोटिया , लोकेश आचार्य ,सोम प्रकाश , पारुल शर्मा , मो. शाकिर , कैलाश जनागल फ़ारुक अली पंवार , संदीप बंसल ने अपने विचार रखे
जिसमे 25 सितम्बर 2026 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष में निम्न एक्टिविटी की चर्चा की गई जिसमे समस्त सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज फार्मासिस्ट शामिल होंगे
(1 ) 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है
दिनाक -25 सितंबर ( सुबह 8 से 11 बजे)
स्थान- ब्लड बैंक पीबीएम हॉस्पिटल
रक्तदान महादान
(2 ) 12 बजे वार्ड में मरीजों को फल वितरण
(3) शाम 4 बजे से 9 वजे तक कृष्णगण बैंक्वेट एंड गार्डन जयपुर रोड बीकानेर में सेमीनार होगा ! अध्यक्ष गोरधन राम जाट ने बताया की इसमें फार्मासिस्ट मुख्य मंत्री निःशुल्क दवा वितरण योजना का लाभ मरीज क पहुंचाया जा सके इस बारे म चर्चा करें



































