|

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नाल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.432 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत नाल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान विकास बिश्नोई निवासी खारा, फलौदी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी (सिटी) हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दी।
गौरतलब है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ नाल थाना पुलिस की पिछले एक माह में यह लगातार चौथी बड़ी कार्रवाई है, जो जिले में नशा तस्करी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई को दर्शाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button