|

हादसे के बाद भी प्रशासन बेपरवाह? खुले नाले में गिरी टैक्सी

बीकानेर (13 नवंबर 2026)। शहर के वार्ड संख्या 25, 26 और 3 के बीच से गुजर रहे खुले बड़े नाले में शुक्रवार को एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में प्रशासन की अनदेखी को लेकर भारी आक्रोश है।खुला नाला लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से गोवंश, अन्य मवेशियों और राहगीरों की जान पर लगातार खतरा बना हुआ है। दोपहिया वाहन चालक भी कई बार हादसों का शिकार हो चुके हैं।पवन सोनी और टीम अशोक छींपा ने उठाई मांगइस गंभीर समस्या को लेकर पवन सोनी और टीम अशोक छींपा लगातार आवाज उठा रहे हैं। गुरुवार को ही प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास, महापौर अनिल कल्ला और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नाले की समस्या से अवगत कराया था।

दो साल से सफाई का इंतजारक्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग है कि पिछले दो वर्षों से लंबित नाले की सफाई तत्काल करवाई जाए। इसके साथ ही नाले को ऊपर से पूरी तरह ढकने और सुरक्षा के लिए मजबूत बैरिकेडिंग करने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लग सके।

आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खुले नाले के कारण आमजन और बेजुबान पशुओं की सुरक्षा खतरे में है। शुक्रवार को टैक्सी गिरने की घटना ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सफाई और सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए, तो आंदोलन किया जाएगा।अब देखना होगा कि हादसे के बाद नगर निगम प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या का समाधान करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button