बड़ी खबर:-रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया की वूलन फैक्ट्री में लगी आग,मची अफ़रातफ़री


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, शनिवार। रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शुभ ऊन उद्योग में शनिवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में रखे ऊन के बोरों में आग लगने के बाद देखते ही देखते धुआं और लपटें फैल गईं। हालांकि समय रहते दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, घटना गली नंबर 10 स्थित शुभ ऊन उद्योग में हुई, जिसे रोहित अग्रवाल द्वारा लीज पर संचालित किया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।
घटना की सूचना पर कोटगेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
सबसे राहत की बात यह रही कि समय पर बचाव कार्य शुरू होने से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से फैक्ट्री में रखे ऊन और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है, जिसकी वास्तविक जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।





































