Big Breaking:-बीकानेर: 48 करोड़ के टेंडर का बिल पास करने की एवज में 1.20 लाख की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार



THE BIKANER NEWS:^बीकानेर, 14 अगस्त। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को बीकानेर में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए रेलवे के दो कर्मचारियों को 1.20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, कोलकाता की एमआरटी (MRT) कंपनी को रेलवे में करीब 48 करोड़ रुपये का टेंडर मिला हुआ था। टेंडर के तहत किए गए कार्यों के बिलों का भुगतान स्वीकृत करने और फाइल आगे बढ़ाने के लिए रेलवे के सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और राकेश द्वारा कथित रूप से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी।
रिश्वत की मांग से परेशान होकर कंपनी के कर्मचारी नवल किशोर ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और दोनों रेल कर्मचारियों को 1,20,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआई ने मौके पर रिश्वत की राशि लेकर पहुंचे कंपनी के प्रतिनिधि नवल किशोर को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, भ्रष्टाचार के इस मामले में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
सीबीआई की टीम आरोपियों के ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।





































