|

जहरीली हुई बीकानेर की हवा, AQI 298 पर पहुंचा,सांस लेना मुश्किल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। सर्दी की शुरुआत के साथ ही बीकानेर की हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 298 तक पहुंच गया है, जो वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। सबसे चिंताजनक हालात खारा औद्योगिक क्षेत्र के हैं, जहां पीओपी (POP) फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं के कारण ग्रामीणों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 16 नवंबर को AQI 366 तक पहुंचा
शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है।मीडिया में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 16 नवंबर को AQI 366 तक पहुंच गया था, जबकि 17 नवंबर को यह 270 दर्ज किया गया। अब यह फिर बढ़कर 298 के स्तर पर पहुंच गया है। मौसम में बदलाव और सर्दी बढ़ने के साथ वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।



मौसम के साथ वाहन और औद्योगिक प्रदूषण भी जिम्मेदार
विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में हवा की गति कम होने और वातावरण में स्थिरता बढ़ने से प्रदूषक कण जमीन के नजदीक जमा होने लगते हैं। इसके अलावा वाहनों से निकलने वाला धुआं, सड़कों की धूल और औद्योगिक इकाइयों का उत्सर्जन भी प्रदूषण बढ़ा रहा है।


क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार मीणा के अनुसार, मौसम में बदलाव के कारण AQI बढ़ रहा है। खारा के मामले में जांच कमेटी जल्द ही क्षेत्र में कैंप करेगी। विभिन्न प्रकार की मशीनों से प्रदूषण का स्तर मापा जाएगा।
अब सवाल यह है कि जब पिछले साल ही खारा में प्रदूषण का खतरनाक स्तर सामने आ चुका था और NGT भी निर्देश दे चुका है, तो फिर एक साल बाद भी क्षेत्र में नियमित निगरानी की व्यवस्था क्यों नहीं हो पाई? खारा के ग्रामीणों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का अधिकार कब मिलेगा?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button