|

महज 18 साल की उम्र में देवांश सेठिया ने रचा साहित्यिक मुकाम, प्रेम पर आधारित पहली पुस्तक ‘A Name Written in Silence’ लिखकर बढ़ाया बीकानेर का गौरव

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर/सूरत। प्रतिभा और रचनात्मकता उम्र की मोहताज नहीं होती। इस कहावत को चरितार्थ किया है मूल रूप से बीकानेर के गंगाशहर निवासी और वर्तमान में सूरत के वेसू में प्रवास कर रहे धर्मेंद्र सेठिया एवं सपना सेठिया के पुत्र देवांश सेठिया ने।


महज 18 वर्ष की उम्र में देवांश ने अपनी पहली पुस्तक ‘A Name Written in Silence’ लिखकर साहित्य की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है। प्रेम जैसे खूबसूरत और गहरे भाव को शब्दों में पिरोने वाली यह पुस्तक देवांश की संवेदनशील सोच, कल्पनाशीलता और साहित्य के प्रति उनके लगाव को दर्शाती है।
कम उम्र में पुस्तक लेखन जैसी उपलब्धि हासिल करना देवांश के साथ-साथ उनके पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। देवांश की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता धर्मेंद्र सेठिया एवं सपना सेठिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटे की मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच पर उन्हें बेहद गर्व है। उनका मानना है कि बच्चों को परिवार का प्रोत्साहन और अपनों का आशीर्वाद मिले तो वे कम उम्र में भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।


देवांश की इस उपलब्धि को लेकर विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। उनकी पुस्तक युवाओं को अपनी कल्पनाओं, विचारों और भावनाओं को लेखन के माध्यम से अभिव्यक्त करने की प्रेरणा दे रही है।
उल्लेखनीय है कि देवांश सेठिया की पहली पुस्तक ‘A Name Written in Silence’ अमेज़न पर उपलब्ध है। 18 वर्ष की उम्र में लेखन की दुनिया में यह शुरुआत उनके उज्ज्वल रचनात्मक भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button