वार्ड 75 में विशाल गोलछा के समर्थन में बढ़ता जनसमर्थन, शहर की चर्चाएं पड़ीं उलटी

बीकानेर। वार्ड नंबर 75 में भाजपा प्रत्याशी विशाल गोलछा के समर्थन में निकली रैली के दौरान हर वर्ग के लोगों का उत्साह और समर्थन देखने को मिला। राजनीतिक घटनाक्रम के बाद शहर में जो चर्चाएं चल रही थीं, रैली में नजर आए जनसमर्थन ने उन चर्चाओं को पूरी तरह उलट दिया है।वार्ड 75 के हर प्रमुख चौक पर विशाल गोलछा का स्वागत किया गया, जहां स्थानीय लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। रैली के दौरान समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।विशाल गोलछा के समर्थन में उमड़ रहे इस जनसैलाब को उनके समर्थक एकतरफा जनसमर्थन के रूप में देख रहे हैं। वार्ड की गलियों और चौक-चौराहों पर मिल रहा स्वागत चुनावी माहौल में उनकी मजबूत स्थिति का संकेत माना जा रहा है।शहर में चल रही चर्चाओं के बीच वार्ड 75 में दिखा माहौल—चर्चाएं कुछ और थीं, लेकिन जनता का रुख विशाल गोलछा के पक्ष में साफ नजर आया।रैली में मिले जबरदस्त समर्थन के बाद अब चुनावी तस्वीर बदलती नजर आ रही है और माना जा रहा है कि वार्ड 75 में विशाल गोलछा का पलड़ा इस चुनाव में काफी भारी हो गया है।





































