बीकानेर जिलें के नोखा ब्लॉक के टॉप टीचर्स का सम्मान


नोखा 18 नवंबर।बीकानेर जिलें के नोखा ब्लॉक के टॉप टीचर्स का सम्मान । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता पूनिया ने आज डिजिटल शिक्षण के अंतर्गत टॉप टीचर्स को अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देते हुए कहा किगुणवत्ता शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक सम्मान एक महत्वपूर्ण आयाम है।शिक्षक सम्मान: उत्कृष्ट योगदान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहचान ।


बीकानेर जिले में सम्पर्क फाउंडेशन द्वारा आज नोखा ब्लॉक शिक्षा विभाग के सहयोग से टॉप टीचर अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया।संपर्क फ़ाउडेशन द्वारा ब्लॉक में उपलब्ध कराए गए शिक्षण सामग्री सपर्क टीवी का अधिकतम उपयोग छात्र हित में करने वालें 28 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों को मेडल, प्रशस्ति पत्र, शिक्षक किट प्रदान किए गए।अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण ने कहा कि शिक्षकों की प्रतिभा कभी छुपी नहीं रहती,इनका समर्पण एवं प्रयास, विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। संपर्क के कार्यक्रम समन्वयक रोहिताश खोवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि नोखा ब्लॉक के28 विद्यालयों में सपर्क टीवी डिवाइस,स्मार्ट टीवी और साइंस डिवाइस इस माह उपलब्ध करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है किकि संपर्क फ़ाउडेशन द्वारा नोखा के विद्यालयों में डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देने एव छात्र हित में 143 संपर्क टीवी डिवाइस एव 47 स्मार्ट टीवी वर्तमान सत्र में संचालित है, जिनका उपयोग शिक्षकों द्वारा किया जा रहा हैं ।





































