|

सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

खाजूवाला कस्बे में गोगा मेड़ी के पास स्थित सब्जी मंडी में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग सब्जी व फल की खोखा-छप्पर की चार अस्थायी दुकानों में फैल गई, जिससे दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ये अस्थायी दुकानें 11 हजार केवी की विद्युत लाइनों के ठीक नीचे बनी हुई थीं, जिसे लेकर पहले भी हादसे की आशंका जताई जा चुकी थी। आग की लपटें उठते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही नगरपालिका की फायर ब्रिगेड और खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग नियंत्रित हो जाने से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी।
आगजनी में सब्जी, फल, लकड़ी के ढांचे और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button