|

बीकानेर: ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 10 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:-र​बीकानेर:जिले में नशे के खिलाफ एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पुलिस का कड़ा एक्शन लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत सदर थाना इलाके के भुट्टों के बास में डीएसटी (DST) टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 10 ग्राम अवैध MDMA के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

​नशे के खिलाफ यह अहम कार्रवाई डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में की गई। इस धरपकड़ में डीएसटी टीम के कांस्टेबल गणेश कुमार ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनकी मुस्तैदी से इलाके में मादक पदार्थों की खेप पकड़ी जा सकी।

​पुलिस फिलहाल गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। आरोपियों से शहर में MDMA की सप्लाई चैन, खरीद-फरोख्त और उनके पूरे नेटवर्क के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ के आधार पर नशे के कारोबार से जुड़े कुछ अन्य तस्करों तक भी जल्द पहुंचा जा सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button