लोक का उजास’’ पुस्तक का लोकार्पण 09 अक्टूबर को होगा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:;प्रज्ञालय संस्थान द्वारा वरिष्ठ लोक कलाकार मदन गोपाल व्यास ‘‘जैरी’’ पर केन्द्रित पुस्तक ‘‘लोक का उजास’’ का लोकार्पण दिनांक 09/10/2026 वार शुक्रवार को शाम 05ः15 बजे श्रीरामसर मार्ग स्थित धरणीधर रंगमंच के सभागार में होगा।
प्रज्ञालय संस्थान के राजेश रंगा ने बताया कि लोकार्पित होने वाली पुस्तक का संपादन राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा द्वारा किया गया है। इस पुस्तक में व्यास द्वारा रचित साहित्यिक रचनाऐं सहित अन्य उपयोगी विषय-वस्तु का समावेश है।
लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता आध्यात्मिक संत जुगल किशोर ओझा ‘‘पुजारी बाबा’’ करेंगे। वहीं समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं आलोचक मालचन्द तिवाड़ी होंगे। समारोह में दाताश्री रामेश्वरानन्द पुरोहित, वरिष्ठ समाजसेवी रामकिशन आचार्य, राजेश चूरा, ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र किराडू, दाताश्री रामेश्वरानन्द पुरोहित का सानिध्य रहेगा।
पुस्तक पर पत्र वाचन युवा साहित्यकार विपल्व व्यास करेंगे। समारोह का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक ज्योति प्रकाश रंगा करेंगे।
संवाद प्रेषक
राजेश रंगा





































