|

बीकानेर:माँ जाज्वला मंदिर में कन्या व भैरव पूजन संपन्न,अष्टमी होगी महाआरती, बीकानेर के नामी गायक भजन संध्या में देगे प्रस्तुति

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के रताणी व्यास बगेची स्थित व्यास जाति की कुलदेवी माँ जाज्वला के पावन मंदिर में आगामी 18 अक्टूबर को होने वाले भव्य धार्मिक आयोजनों का शंखनाद हो चुका है। इन आयोजनों की शुरुआत पूरे विधि-विधान से कन्या पूजन और भैरव पूजन के साथ की गई।

​इस पुनीत अवसर पर सरकारी विद्यालय के 51 विद्यार्थियों का पूजन किया गया। शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें कॉपियां व अन्य स्टेशनरी सामग्री भी भेंट की गई। मंदिर परिसर में हुए इस आयोजन के जरिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सरोकार का भी बेहतरीन संदेश दिया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।

​18 अक्टूबर को सजेगा दरबार, होगी 108 बत्तियों से महाआरती

आगामी 18 अक्टूबर (रविवार) को माँ जाज्वला मंदिर में विशेष पुष्प श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान 108 बत्तियों से होने वाली महाआरती विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

​ये कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक भव्य भजन संध्या का भी आयोजन रखा गया है। इसमें बीकानेर के प्रसिद्ध गायक आशुतोष रंगा हाजी, बिदा महाराज, लालचंद उपाध्याय और भाई सूर्य अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मां जाज्वला की महिमा का गुणगान करेंगे।

​माँ भगवती के आशीर्वाद से व्यास समाज की सुख-समृद्धि, एकता और सर्वमंगल की भावना के साथ शुरू हुए इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button