|

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल: 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

THE BIKANER NEWS:^देश में पेट्रोल और डीजल की महंगाई ने आम आदमी को एक बार फिर झटका दिया है। ईंधन की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे महानगरों में तेल के दाम और ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं।

दिल्ली में ताजा भाव

आज पेट्रोल के दामो में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की वृद्धि।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस इजाफे के बाद दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत ₹99.51 प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, डीजल के दामों में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी नई कीमत ₹92.49 प्रति लीटर हो गई है।

9 दिन में तीसरी बार बढ़ीं कीमतें

​यह पिछले 9 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है। लगातार बढ़ते दामों का सिलसिला कुछ इस प्रकार रहा है:

आज: पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की वृद्धि।

15 मई: कीमतों में सीधे ₹3 प्रति लीटर का भारी इजाफा किया गया था।

19 मई (4 दिन पहले): पेट्रोल और डीजल के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button