श्री रामदेव मित्र मंडल का 8 दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर जारी

बीकानेर। श्री रामदेव मित्र मंडल कोलकाता की ओर से बाबा रामदेव जी के मेले में आने वाले पैदल यात्रियों की सेवा के लिए आयोजित 8 दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बीकानेर से दो ट्रक खाद्य सामग्री, दो पानी के टैंकर, एक ठंडे पानी का टैंकर तथा चार पिकअप गाड़ियों को समाजसेवी पुजारी बाबा राजेश चुरा, BKCL के सुमीत घोष, ऋषि आचार्य एवं कोलकाता से आईं श्रीमती सीमा दम्माणी ने बाबा का ध्वज दिखाकर रवाना किया।बीकानेर से रवाना होने के तीसरे दिन सेवा शिविर दियातरा में जारी है।
शिविर में पैदल यात्रियों के लिए दिनभर भोजन, नाश्ता, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है।शिविर में प्रातः 5 बजे से पौआ, भुजिया, टमाटर सॉस एवं चाय का नाश्ता पैदल यात्रियों को वितरित किया गया। इसके साथ ही यात्रियों की सेवार्थ चिकित्सा एवं मसाज की व्यवस्था भी की गई।दोपहर 12 बजे बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर शिविर में बाबा की ज्योत कर पंधारी के लड्डू, पकौड़ी, आलू-छोला की सब्जी, रोटी, दाल एवं चावल का प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद पैदल यात्रियों के लिए लंगर लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।शाम के समय भी यात्रियों के लिए बेड बड़ा एवं टमाटर सॉस का नाश्ता उपलब्ध करवाया गया। सेवा शिविर में मित्र मंडल के झुझारू कार्यकर्ता दिन-रात एकाग्रता के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।आयोजकों के अनुसार, शिविर आज मध्यरात्रि तक आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जारी रहेगा। सोमवार सुबह दियातरा में पैदल यात्रियों को नाश्ता करवाने के बाद शिविर को आगे रवाना किया जाएगा। इसके बाद अगला सेवा शिविर कान जी की सीढ़ी में लगाया जाएगा।





































