बीकानेर:-ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए के साथ युवक गिरफ्तार


thebikanernews.com:
बीकानेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 409 ग्राम अवैध अफीम और 1 लाख 38 हजार 560 रुपए नकद बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में ए-श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान नेशनल हाईवे-11 पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में अवैध अफीम और नकदी बरामद हुई।
मौके से पुलिस ने संदीप पुत्र हनुमानाराम निवासी 20 पीएसडी गौड़ू (बज्जू) को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
पुलिस ने अवैध अफीम और नकदी जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।





































