|

गौड़ ब्राह्मण समाज का ‘दीवाली खरीद मेला’ शुरू; घर की शुद्ध मिठाइयाँ और फ्री मेहंदी बने मुख्य आकर्षण

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। रानी बाजार स्थित गौड़ सभा भवन में गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा दो दिवसीय ‘दीवाली खरीद मेला’ 4 और 5 नवंबर को दोपहर 12 से रात 10 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका आज 4 नवंबर को भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. सोनू शिवा, डूंगर कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. ममता शर्मा और महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष व डायरेक्टर (सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज) डॉ. सीमा शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में गौड़ सभा कार्यकारिणी के अध्यक्ष वाई. के. योगी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिमानी शर्मा और महामंत्री लक्ष्मी कश्यप ने अतिथियों का गणेश पूजन के साथ भव्य स्वागत किया। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते इस मेले में समाज की महिलाओं द्वारा तैयार साड़ियां, सूट, बैग्स, हस्तशिल्प, दिवाली पूजन सामग्री, होम-मेड मसाले, नमकीन, साबुन, सर्फ तथा विभिन्न लजीज व्यंजनों की स्टॉल्स लगाई गई हैं। ये सभी घर की बनी शुद्ध मिठाइयाँ हैं जो बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध हैं। इस मेले का विशेष आकर्षण फ्री मेहंदी, काजू कतली, मोतीपाक और नमकीन हैं। गौड़ समाज ने सभी शहरवासियों से इस मेले में पधारकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button