बीकानेर से बड़ी खबर पूर्व मंत्री के पिता का निधन, कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

बीकानेर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता भंवर सिंह भाटी के पिता रूघनाथ सिंह भाटी का आज निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
रूघनाथ सिंह भाटी कांग्रेस से जुड़े रहे और प्रधान पद पर भी रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव भी लड़ा था। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता के चलते क्षेत्र में उनकी पहचान रही।
उनके निधन की सूचना के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।




































