|

आस्था के साथ सेवा का संकल्प! रामदेवरा यात्रियों के लिए आशापुरा में निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

बीकानेर। रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आशापुरा सेवा समिति, रतानी व्यास चौक की ओर से सराहनीय पहल की गई है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर पोकरण स्थित मां आशापुरा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।

जानकारी के अनुसार, बीकानेर से रामदेवरा दर्शन के लिए करीब 68 निजी बसें रवाना हुई हैं। इन बसों से जाने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए समिति की ओर से यह सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है।

सुरेंद्र व्यास और पं. भगवानदास व्यास ने किया रवाना

सेवा शिविर के लिए बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र व्यास एवं ज्योतिषाचार्य पंडित भगवानदास व्यास ने शिविर से जुड़े सेवादारों को रवाना किया।

समिति के सदस्य संभालेंगे सेवा की जिम्मेदारी

सेवा शिविर का संचालन समिति के संरक्षक मंडल के पूनमचंद व्यास, श्रीलाल व्यास, ज्योतिषाचार्य पं. महेंद्र व्यास, लक्ष्मण व्यास, युगल नारायण एवं शिव रंगा द्वारा किया जाएगा।इसके साथ ही लक्ष्मण सेवग, राहुल व्यास, गड़ा महाराज, जितेंद्र रेड, गिरिराज व्यास, विनोद व्यास, पं. संत श्री अश्विनी, सुनील शर्मा, शिवजी व्यास, किशनलाल और कन्हैयालाल सहित अन्य सेवादार भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।समिति की इस पहल का उद्देश्य रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान भोजन उपलब्ध कराना और सेवा भाव के साथ उनकी सहायता करना है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button